डीसीपी वृंदा शुक्ला ने नारी शक्ति को किया जागरूक, कहा- महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

नोएडा न्यूज़ : डीसीपी वृंदा शुक्ला ने नारी शक्ति को किया जागरूक, कहा- महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने नारी शक्ति को किया जागरूक, कहा- महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Tricity Today | डीसीपी वृंदा शुक्ला ने नारी शक्ति को किया जागरूक

Noida News : समाज में महिलाओं पर बढ़ते घरेलू हिंसा को देखते हुए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने दिल से दिल की बात के द्वितीय चरण की तीव्रता को बढ़ाते हुए मासिक वेबिनार का आयोजन किया। वेबीनार के मुख्य अतिथि आईपीएस, डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला रही।वृंदा शुक्ला ने कहा कि हम काउंसिलिंग के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि कोई भी महिला घरेलू हिंसा का शिकार न हो पाए। 

उन्होंने कहा की इस अभियान में नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन भी बहुत सराहनीय प्रयास कर रहा है। इसी तरह हम सभी को मिलकर समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिलकर समाप्त करना है। 

इस कार्यक्रम का संचालन जनरल सेक्रेटरी सुनीता जेटली ने किया और संरक्षक और उपाध्यक्ष निशू गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस वेबीनार में घरेलू हिंसा के कारण और उनसे बचने के तरीके बताए गए। वेबीनार में बताया गया कि क्या, कैसे, और किस, प्रकार का कानून मौजूद है और उसकी जागरूकता समाज में कैसे स्थापित की जा सकती है। 

मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि इस वेबीनार  के मुख्य विशिष्ट वक्ता आईपीएस, डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला और एडवोकेट नीलम मनचंदा ने समाज में फैली इस कुरीतियों पर प्रकाश डाला और उन्हें दूर करने के लिए जानकारी साझा की। 

नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन एक्टिव एनजीओ का  चेहरा है और हम आपके साथ है। नोवरा के अध्यक्ष  रंजन तोमर और युवा सर्फाबाद के रविकांत शर्मा ने  गावों में महिलाओं को जागरूक कराने पर बल दिया।  

वेबिनार  में असख्य लोग शामिल हुए नारी प्रगति शोषण फाउंडेशन के संरक्षक सौरभ त्यागी, गाज़ियाबाद अध्यक्ष शेफाली रावत, हेड यूथ विंग सोनू यादव, एक्टिव सिटीजन अध्यक्ष अलोक वर्मा, रमा त्यागी, मैत्री अध्यक्ष नर्मता, नोफा अध्यक्ष राजीवा सिंह, महिला शक्ति अध्यक्ष साधना शर्मा, चैलेंजर अध्यक्ष प्रिंस, सुनीता भूटानी  ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये। नारी प्रगति शोषण फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष मीनाक्षी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.