पुलिस कमिश्नरेट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैम्प लगा, डीसीपी वृंदा शुक्ला ने किया आयोजन

NOIDA : पुलिस कमिश्नरेट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैम्प लगा, डीसीपी वृंदा शुक्ला ने किया आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैम्प लगा, डीसीपी वृंदा शुक्ला ने किया आयोजन

Tricity Today | पुलिस कमिश्नरेट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैम्प लगा

"मिशन शक्ति" अभियान के तहत मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। जिसका नेतृत्व महिला सुरक्षा उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने किया है। इस हेल्थ कैंप में काफी महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया है। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-108 में स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में "मिशन शक्ति" के तहत एक अभियान चलाया गया है। जिसमें हेल्थ कैंप का आयोजन कर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैनात महिला पुलिसकर्मी के स्तन, मुंह के कैंसर और दांतों की जांच की गई है।

इस मौके पर वृंदा शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान के तहत प्रदेश की महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाकर फायदा पहुंचाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें काफी संख्या में पुलिस महिलाओं को फायदा पहुंचा है। अब इस कैंप का आयोजन प्रत्येक सप्ताह कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि समस्त महिला पुलिसकर्मियों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके। आज के अभियान में महिला पुलिसकर्मी के स्तन, मुंह के कैंसर और दांतों की जांच की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.