गुप्त नवरात्र में नारियल के साथ घर पर करें यह उपाय, तमाम तरह की परेशानियों का होगा निदान

Gupt Navratri 2021 : गुप्त नवरात्र में नारियल के साथ घर पर करें यह उपाय, तमाम तरह की परेशानियों का होगा निदान

गुप्त नवरात्र में नारियल के साथ घर पर करें यह उपाय, तमाम तरह की परेशानियों का होगा निदान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गुप्त नवरात्रि खत्म होने के अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि गुप्त नवरात्र तंत्र साधना का भी एक महत्वपूर्ण समय होता है। ऐसी स्थिति में गुप्त नवरात्र के समय नारियल का बाहर तो काफी अधिक बढ़ जाता है। गुप्त नवरात्र में किए जाने वाले नारियल के साथ उपायों से तमाम तरह की परेशानियों का हल भी निकलता है। ऐसे में यदि घर व्यापार नौकरी संबंध में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो गुप्त नवरात्र के दौरान यह उपाय जरूर करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित संतोष जी पाधा ने जानकारी दी कि देवी पुराण में नारियल के महत्व को विस्तार से समझाया गया है। ऐसी कई तरह की समस्याएं है जो नारियल की बलि देने से धीरे-धीरे करके दूर होने लगती हैं। खास तौर पर गुप्त नवरात्र के दौरान नारियल के साथ किए जाने वाले उपायों में कई गुना समस्याओं को दूर करने की शक्ति होती है। इसी तरह नारियल सिंदूर चुनरी और कपूर का इस्तेमाल करने से धन तरक्की संबंध कुंडली में ग्रहों को सामान्य करने सहित अन्य लाभ भी हासिल होता है। यह जरूरी है कि गुप्त नवरात्र के दौरान देवी का आह्वान कर उचित उपाय करना चाहिए।

कर्ज जो संबंधी उपाय : यदि कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं शुक्रवार वाले दिन जटा वाले नारियल के ऊपर छोटा सा कपूर जलाकर शाम के समय अपने चारों ओर पांच बार उतारना चाहिए। इसके बाद बचे हुए नारियल को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। यदि बहते हुए जल में नहीं प्रवाहित कर पा रहे हैं तो उसे जमीन पर दबा देना चाहिए। कर्ज संबंधी समस्या का समाधान धीरे-धीरे होने लगेगा।

तरक्की संबंधी उपाय : यदि व्यापार या नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही है तो नवरात्र के अंतिम 2 दिनों में दुर्गा जी के समक्ष नारियल को चुनरी में बांध कर रखना चाहिए। नारियल के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ दिन में दो बार करना चाहिए। नवरात्र के खत्म होने के बाद इस नारियल को घर के ईशान कोण में ऊंचाई में किसी स्थान पर सुरक्षित रख देना चाहिए। नारियल का पूजन करने के साथ ही व्यापार और नौकरी में तरक्की की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे।

संपत्ति संबंधी उपाय : यदि घर या कार जैसे संपत्ति बनाने का सपना है और वह पूरा नहीं हो पा रहा है तो नारियल पर कपूर जलाकर रखना चाहिए। इस कपूर में दो फूल वाली लोंग से आह्वान करना चाहिए। नवरात्रि के अंतिम दिन यह उपाय करने के बाद नारियल बलि देनी चाहिए। यह उपाय करने के बाद लगातार 11 शुक्रवार को घर के ईशान कोण पर कपूर जलाना चाहिए। घर में धन संबंधी समस्या का समाधान होगा और संपत्ति बढ़ेगी।

तनाव संबंधी समस्या : यदि घर में कई तरह की समस्याओं से बार-बार तनाव में रहते हैं तो नवरात्र की अष्टमी पर पांच नारियल देवी मां पर चढ़ा कर उसकी बलि देनी चाहिए। यह कार्य देवी मां की किसी प्राचीन मंदिर पर भी कर सकते हैं। हर नारियल को तोड़ते समय अपनी समस्याओं को दूर करने की माता रानी से प्रार्थना करनी चाहिए। उपाय करने के बाद सात शुक्रवार तुलसी के समक्ष शाम को दिया जलाने से घर में पैदा होने वाली परेशानियों से पैदा होने वाले तनाव दूर होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.