योगी सरकार रोजाना 76 से अधिक लोगों को देगी सरकारी नौकरी, विभागों से कहा- आज से ही शुरू करें भर्तियां

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार रोजाना 76 से अधिक लोगों को देगी सरकारी नौकरी, विभागों से कहा- आज से ही शुरू करें भर्तियां

योगी सरकार रोजाना 76 से अधिक लोगों को देगी सरकारी नौकरी, विभागों से कहा- आज से ही शुरू करें भर्तियां

Google Image | Yogi Adityanath

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बीते दिनों योगी आदित्यनाथ ने अपने अफसरों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि हर साल 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह नौकरियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जगह दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी ली है। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इस तरीके से रोजाना 76 से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

इस तरीके से मिलेगी सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश शासन से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पहले 100 दिनों के भीतर 3472 लोगों को नौकरियां दी जाएंगी। उसके बाद अगले 6 महीने के भीतर 2242 लोगों को भर्ती किया जाएगा और फिर अगले 6 महीने में 2771 नई भर्तियां दी जाएगी। इसी तरीके से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पहले 100 दिनों में 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उसके बाद अगले 6 महीनों तक 3000 और फिर अगले 6 महीनों के भीतर 20 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार मिलेगा। इन सभी की सरकार भर्ती करेगी। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हर साल 28 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने विभागों को दिए आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वह विभागों में खाली पदों पर युवाओं को नौकरी देना शुरू कर दें। जितने भी उत्तर प्रदेश में खाली पद है, सभी खाली पदों को भरा जाए। मुख्यमंत्री के आदेशों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अब भर्तियां लेना शुरू कर रहा है। इस मामले में जानकारी देते हुए नियुक्ति एवं कर्मिक विभाग डॉ राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 474 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.