T20 World Cup 2024 India vs Pakistan : फरीदाबाद की यह लड़की बनीं पाकिस्तानी क्रिकेटर की दुल्हनिया, जानिए कौन हैं आरजू

फरीदाबाद | 4 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Photo | सामिया आरजू



Faridabad News : पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली वर्तमान में टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ अमेरिका में हैं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी में उनकी पत्नी सामिया आरजू एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही है। हसन अली और सामिया आरजू की मुलाकात 2018 में दुबई में हुई थी। कुछ आम दोस्तों के जरिए हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे लंबी दोस्ती में बदल गई और बहुत जल्द ही प्रेम में परिणत हो गई। इतनी तेज गति से उनके रिश्ते ने प्रगति की कि अगले ही साल अगस्त 2019 में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

कैसे हुई मुलाकात और शादी
सामिया का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था और उन्होंने वहीं से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्तमान में वह एक प्रतिष्ठित एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं और दुबई में रहती हैं, जबकि उनका परिवार अभी भी भारत में ही है। शादी से पहले दोनों के परिवारों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। सामिया के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते हैं, इसलिए परिवारों की मुलाकातें आसानी से हो गईं। फिर वर्ष 2019 में ही हसन और सामिया ने दुबई में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के समय सामिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

कुछ महीने पहले बनी दूसरी बार मां
इस क्रिकेटर और फ्लाइट इंजीनियर जोड़े के घर साल 2021 में एक बेटी का आगमन हुआ। इसके बाद इसी साल 2024 में उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की घोषणा की, जिसका नाम हजल हसन अली रखा गया है। इस तरह हसन अली और सामिया आरजू की लव स्टोरी और उनकी विवाहित जिंदगी क्रिकेट दुनिया की सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक बन गई है। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है, तो ये जोड़ी चर्चा में आती है क्योंकि एक भारतीय लड़की ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी कर ली।
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा मैच 
आपको बता दें कि रविवार (आज) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी जंग न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित की अगुवाई में उतरेंगे, भारत की क्रिकेट टीम का पाकिस्तान के खिलाफ कॉन्फिडेंस हाई होगा। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ विजयी होकर की थी। वहीं, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने सुपर ओवर में संयुक्त मेजबान अमेरिका से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। टीम को 100 रन बनाने में भी जूझना पड़ा। न्यूयॉर्क की पिच असमान उछाल के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई है।

अन्य खबरें