फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का शक

फरीदाबाद | 3 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Google Images | Symbolic Image



Faridabad News (आशुतोष राय) : फरीदाबाद में इंदिरा नगर इलाके में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि पति ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मामले में मृतका मनीषा के भाई कोमल पांचाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2013 में फरीदाबाद के इंदिरा नगर के रहने वाले जतिन से हुई थी। वह उत्तर प्रदेश के जिला बागपत गांव फतेहपुर पुट्टी के रहने वाला है। वह मनीषा और बच्चों को लेकर बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। जतिन ने फोन करके मनीषा के भाई को बताया कि उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर सुनने के बाद जब ये लोग फरीदाबाद आए तो मनीषा के शव बादशाह खान सिविल अस्पताल को मोर्चरी में रखा हुआ था। मनीषा के शरीर पर चोट के निशान भी थे। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बुआ की बेटी के देवर-भाभी से उनके जीजा जतिन ने 50 हजार उधार लिए हुए थे। रुपये को वापस लौटाने के लिए मनीषा और जतिन का आए दिन झगड़ा होता रहता था। उन्हें शक है की जतिन ने ही मनीषा की हत्या की है।

पुलिस का बयान
पुलिस की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टि से ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जिसका भी दोष पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें