हैरान कर देने वाली खबर : मुंबई वाली आइसक्रीम में किस इंसान की थी कटी हुई उंगली, गाजियाबाद से जुड़ा रहस्य

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : मुंबई शहर के मलाड इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने अपनी बहन के साथ मिलकर एक मोबाइल ऐप के जरिए 'Yummo' ब्रांड की मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। जब डिलीवरी आई तो उन्हें दो मैंगो आइसक्रीम और एक बटरस्कॉच आइसक्रीम मिली। जब फेराओ बटरस्कॉच आइसक्रीम खा रहे थे तो उन्हें उसमें कुछ अजीब लगा। जब उन्होंने थूका तो उन्हें एक इंसानी अंगुली का टुकड़ा मिला जिसमें नाखून भी था।  

Yummo कंपनी पर एक्शन होगा? मुकदमा दर्ज
इस घटना के बाद फेराओ ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 272, 273 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है। आइसक्रीम रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग की तारीख 11 मई 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई 2025 दर्शाई गई है। यह आइसक्रीम गाजियाबाद स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई थी।

जिम्मेदार कंपनी का बयान
Yummo कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से उत्पादन रोक दिया है और वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस ने बताया कि अंगुली के टुकड़े को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह एक अत्यंत विचित्र और डरावनी घटना है जिसकी गहन जांच की जरूरत है।

अन्य खबरें