गाजियाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम : अतुल गर्ग 82 हजार वोटों से आगे, जानिए कांग्रेस की खुबसूरत नेत्री डॉली शर्मा को कितने वोट मिले 

गाजियाबाद | 5 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | अतुल गर्ग और डॉली शर्मा



Ghaziabad News : गौतमबुद्ध नगर के बाद गाजियाबाद में 12:00 बजे का डाटा जारी हो गया है। दोपहर 12:00 बजे तक भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। उनके खाते में अभी तक 2,54,938 वोट आए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा  है। डॉली शर्मा के खाते में अभी तक 1,8200 वोट आए हैं। इस तरीके से डोली शर्मा दूसरे नंबर पर है। दूसरी ओर गाजियाबाद के राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पासा पलट भी सकता है। कु़छ लोग डॉली शर्मा और अतुल गर्ग के बीच कड़ा मुकाबला बता रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग करीब 72 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

नोटा चौथे नंबर पर 
गाजियाबाद में 14 उम्मीदवार मैदान में थे। वहां पर बड़ी बात यह है कि तीन मुख्य पार्टी भाजपा, कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार आगे है। उसके बाद किसी भी उम्मीदवार पर लोगों ने विश्वास नहीं जताया। बसपा उम्मीदवार नंदकिशोर को अभी तक 33,183 वोट मिले हैं। जबकि चौथे स्थान पर लोगों ने नोटा को चुना है। अभी तक कि मेरी जानकारी के मुताबिक 2,364 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

अन्य खबरें