Lok Sabha Election 2024 : केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे गाजियाबाद, विपक्ष पर साधा निशाना

गाजियाबाद | 5 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | गाजियाबाद में केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे।



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी ठगबंधन का लक्ष्य कुछ का साथ कुछ का विकास है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। मौर्य ने कहा कि गठबंधन का प्रयास है भ्रष्टाचारियों को बचाओ। वहीं एनडीए सरकार का प्रयास है कि देश से भ्रष्टाचार मिटाओ। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एकतरफा लहर चल रही है। 

यह है पूरा मामला
सोमवार को गाजियाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश में 370 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। कांग्रेस, सपा, आप व बसपा हार मान चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश जैसे प्रदेश में भाजपा के दस विधायक निर्विरोध चुने गए हैं। इससे साफ है कि पूरे देश में मोदीमय वातावरण है। गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के साथ भाजपा का गठबंधन प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगा।

ये रहे उपस्थित
उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, खोड़ा की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, लोकसभा विस्तारक अंकित शर्मा, पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल, लोकसभा मीडिया प्रबंधन से सरदार एसपी सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, डॉक्टर नमित वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें