गाजियाबाद में महामंडलेश्वर :   कैलाशानंद गिरि बोले सनातन धर्म को छोड़कर अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं है

Tricity Today | महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करते भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा।



Ghaziabad News : सनातन धर्म को छोड़कर अन्यत्र कहीं प्रेम नहीं है। हमें साधु ही नहीं अपितु सतजन बनना है। य‌ह बात राष्ट्रीय व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कही। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत राम की चौपाइयों से की।

महामंडलेश्वर ने दीप प्रज्वलन किया
कविनगर स्थित लायंस एनेक्सी में आयोजित राष्ट्रीय व्यापार मंडल के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे निरंजन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज ने सभी अतिथियों संग दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मौजूद रहे। स्थापना दिवस कार्यक्रम में कवि राज कौशिक व आरपी शर्मा ने अपने जोशीले देश भक्ति भाव से भरे काव्य पाठ व गीत से अतिथि एवं व्यापारियों को मंत्र मुग्ध करने का काम किया।

राजा राम की तरह आदर्शवादी हो
पद्य शैली श्री राम जय राम जय जय राम के मंत्र का उच्चारण किया। इस मौके पर सभागार में मौजूद सभी जनों ने एक सुर में मंत्र को दोहराते हुए उनका साथ देकर पूरे वातावरण को राम मय बनाने का काम किया। महाराज जी ने राजा राम के आदर्श राजतंत्र का मूल आधार बताते हुए कहा कि राजा को राजा राम की तरह आदर्शवादी होना चाहिए तभी उनके राज में ना कोई जन्म से दुखी था ना कोई आयु से दुखी था।

रूई से भी कोमल होता है साधु का चरित्र
राजा राम परंपराओं को मानने वाले थे। उन्होंने कहा जिस राजा के राज में प्रजा दुखी हो उस राजा को नरक गामी होना पड़ता है । राजा के आचरण का आधार उसके परंपरागत होने पर टिका होता है। उन्होंने कहा साधु चरित्र शुभ चरित्र कपासु...... साधु का चरित्र रूई से भी कोमल होता है उसका मन किसी की पीड़ा को देख द्रवित हो उठता है।

व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
महामंडलेश्वर ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता और कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी समेत राष्ट्रीय व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारियों को व्यापारिक उन्नति मिलने का आशीर्वचन दिया। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अपने संदेश में कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इसको मजबूत बनाए रखने में सहयोग देने में आपकी एकजुटता ही मील का पत्थर साबित होगी।

इन लोगों ने सुशोभित किया मंच
महामंडलेश्वर के साथ अतिथि के रूप में मंचासीन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा राष्ट्रीय संरक्षक राहुल राज रस्तोगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विवेक त्यागी राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विभा मौर्य राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप चौधरी, हरियाणा प्रदेश की प्रभारी सेलिब्रिटी श्वेता चौहान, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल एवं कार्यक्रम संयोजक जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता कार्यक्रम के मंच को सुशोभित किया।

अन्य खबरें