उत्तर प्रदेश : अयोध्या में भाजपा की हार पर लोगों को गाली देने वाले गाजियाबाद से गिरफ्तार, कन्हैया कुमार से जुड़ा लिंक, Video

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | दक्ष चौधरी और अन्नू चौधरी गिरफ्तार



Ghaziabad News : अयोध्या लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद अयोध्या के मतदाताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दक्ष चौधरी और अन्नू चौधरी हिंदू रक्षा दल से जुड़े हैं। दक्ष चौधरी पहले भी चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर विवाद में आ चुका है।

अयोध्या के मतदाताओं को गालियां दी
लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा झटका लगा। खासकर अयोध्या (फैजाबाद) सीट पर बड़ा झटका लगा है, जहां समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने करीब 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की। इस हार पर कथित तौर पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग और सोशल मीडिया यूजर्स अयोध्या के मतदाताओं के लिए अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे थे।

दक्ष चौधरी और अन्नू चौधरी गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस के सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस पर थाना टीला मोड़ में केस दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों दक्ष चौधरी और अन्नू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
दक्ष चौधरी गौरक्षक होने का दावा करता है और ऑनलाइन कपड़े का भी काम करता है, जबकि अन्नू चौधरी केवल गौरक्षक है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं और 3-4 गौशालाएं चलाते हैं। दक्ष के इंस्टाग्राम पर 4 लाख और अन्नू के 12.4 हजार फॉलोअर्स हैं। इन दोनों को पहले भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अन्य खबरें