Ghaziabad News : पुलिस अधिकारी की बंदूक छीन भाग रहा था अपराधी, मुठभेड़ में लगी गोली

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : शहर में आए दिन अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है ऐसे में पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए भी दिख रही है लेकिन हद तो तब हो गई जब एक आरोपी ने थाना प्रभारी की पिस्टल चीन भागने का प्रयास किया है यह मामला ट्रॉनिका सिटी थाने का है। मिली जानकारी के मुताबिक दो परचून व्यापारियों को लूटने वाले दीपक अगरौला गैंग के शातिर बदमाश महेश उर्फ ढोलू से रविवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस जब उसे रिमांड पर लेकर जा रही थी। तब उसने थाना प्रभारी की पिस्टल छीन ली और फरार होने लगा। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी है।

क्या है मामला 
जानकारी के मुताबिक ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश महेश उर्फ  ढोलू को शनिवार को हरियाणा के बनवारीपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर गाजियाबाद आई। यहां उसने वह जगह बताई, जहां पर एक अवैध पिस्टल छुपाई हुई थी। पुलिस सोमवार सुबह महेश को लेकर उसी स्थान पर पहुंची। तभी बदमाश ने थाना प्रभारी की सरकारी पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। सरकारी पिस्टल पूरी लोडेड थी। जिसमें 10 कारतूस थे। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की, जिसमें एक गोली महेश उर्फ ढोलू के पैर में जा लगी। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सरकारी पिस्टल और कारतूस सहित एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। महेश के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। 

पुलिस अधिकारी का बयान 
रजनीश उपाध्याय ने बताया कि 25 फरवरी को ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में राजू जैन नामक परचून व्यापारी की दुकान में घुसकर 68 हजार रुपए लूटे गए थे। इससे पहले लोनी क्षेत्र में ही परचून व्यापारी अली हसन से 34 हजार रुपए की लूट हुई थी। 2 मार्च को पुलिस ने इन दोनों लूट में 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पता चला कि वे कुख्यात दीपक अगरौला गैंग के मेंबर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए। शनिवार को हरियाणा से पकड़ा गया महेश उर्फ ढोलू भी फरार अपराधियों में से एक था।

अन्य खबरें