गाजियाबाद में महिलाएं संभालेंगी थानों की कमान : अपराध का करेंगी खात्मा ये चार 'लेडी सिंघम', जानिए किसको मिली कहां की जिम्मेदारी 

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर जोरों-शोरों से काम कर रही हैं। इसी को लेकर पुलिस विभाग में भी महिला पुलिसकर्मी को पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में एक बड़ा कदम उठाते हुए गाजियाबाद के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में चार महिला सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर (Ghaziabad Police Commissioner) अजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि पुलिस स्टेशन बैंक जैसा नहीं है। यहां कोई निर्धारित जगह नहीं है और काम करने का कोई निर्धारित समय भी नहीं है। यह (police station) पुरुष-प्रधान है और ऐसे प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका देते है।  

हर भूमिका में खुद को साबित करती हैं महिलाएं 
शहर के पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद में 4,200 पुलिसकर्मी हैं। इसमें से 58 महिला सब-इंस्पेक्टर और 600 महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल हैं। महिलाओं को हमेशा हर भूमिका में खुद को साबित करना पड़ता है, लेकिन पुरुष अपने अहंकार में सीमित रहते हैं। उन्हें लगता है कि वह पुरुष हैं, इसलिए उन्हें साबित करने के लिए ज्यादा कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है। महिला पुलिसकर्मियों को लीडरशिप में ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं, इसलिए वे इससे बचना शुरू कर देती हैं। उनमें से अधिकांश पुलिस कार्यालयों और मुख्यालयों में प्रशासनिक कार्यों तक ही सीमित रहती हैं।

पुलिस स्टेशनों की एसएचओ बनेंगी 
अजय मिश्रा ने कहा कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो महिलाएं कभी असफल नहीं होंगी। यह मेरा अपना अनुभव है। हर बार उन्होंने मेरी उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। गाजियाबाद में 25 पुलिस स्टेशन हैं और अभी तक केवल महिला थाने की प्रमुख ही महिला अधिकारी हैं, लेकिन सामान्य पुलिस स्टेशनों में एसएचओ के रूप में महिलाओं की तैनाती नई बात है।

ऐसी हैं महिला पुलिस अधिकारी जो संभालेंगी कमान 
  1. प्रीति सिंह : प्रीति सिंह को लिंक रोड थाने का प्रभार दिया गया है। प्रीति सिंह ने कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले मेरी पहली प्राथमिकता हैं और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि सात दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
  2. ऋतु त्यागी : ऋतु त्यागी को महिला थाने का एसएचओ बनाया गया है। यह इससे पहले विजयनगर पुलिस स्टेशन के पिंक बूथ की प्रमुख थीं, जो कि एक पुलिस स्टेशन में महिलाओं से संबंधित मामलों से निपटने वाला एक विशेष सेल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिंक बूथ पर महिलाओं से संबंधित लगभग 400 मामलों को सुलझाया है और अब इस बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तत्पर हैं।
  3. प्रीति गर्ग : क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी पुलिस स्टेशन की नई एसएचओ प्रीति गर्ग ने कहा कि यह एक नई जिम्मेदारी है और मैं रोमांचित हूं। यह मेरे करियर का एक नया अध्याय है। महिलाओं को जिम्मेदारी वाली भूमिकाएं मिल रही हैं।
  4. रविता चौधरी : महिला पुलिस अधिकारी रविता चौधरी को निवाड़ी थाना क्षेत्र की एसएचओ बनाया गया है। इससे पहले वह मुरादनगर में पिंक बूथ की प्रभारी थीं। उन्होंने कहा कि वह निवाड़ी में अपराध दर, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने के लिए काम करेंगी।

अन्य खबरें