Greater Noida West : लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटे भाजपाई, हर घर जाकर बूथ को करेंगे मजबूत

Tricity Today | लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटें भाजपाई



Greater Noida West : बिसरख में रूप सिंह भाटी कार्यालय पर  भाजपा बिसरख मंडल की बैठक हुई। बैठक का विषय 'वोटर चेतना महाभियान' था। इसमें विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने, खासतौर पर महिला और युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू ने किया।

मिशन-2024
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिसरख मंडल के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि युवाओं और महिलाओं के जरिए मिशन-2024 साधने की तैयारी अभियान में युवा और महिला मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। अभियान के तहत पन्ना प्रमुख अपने पन्ने में दर्ज 60 मतदाताओं से घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम विधानसभा चुनाव-2022 में मतदाता सूची से कट गए थे, उनके भी नाम शामिल कराए जाएंगे।

वोटर चेतना महाअभियान
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ‘वोटर चेतना महाअभियान’ के जरिए सवा करोड़ मतदाता बढ़ाएगी। प्रदेश के 1.61 लाख मतदान बूथों में से प्रत्येक बूथ पर 100 मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और 25 फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने का लक्ष्य जिलाध्यक्षों को दिया गया है।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में मंडल के प्रभारी डॉ.अशोक नागर, रमन प्रकाश, संगीता तिवारी, ज्योत्सना सिंह, दिनेश बेनीवाल, क्षितिज गुप्ता, बीनू चौहान, पूनम गौतम, मुकेश चौहान, लोकेश त्यागी, डीके जयसवाल, मिथलेश पटेल आदि कार्यकर्ता रहे।

अन्य खबरें