लोकसभा चुनाव 2024 : मतदान खत्म होने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- यूपी में भाजपा सभी सीटें हारेगी

Google Photo | अखिलेश यादव



Greater Noida News : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के बाद दिल्ली में 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद बाहर आते ही उन्होंने 4 जून को चुनाव के नतीजे आने से पहले ही 'इंडिया' गठबंधन की जीत का दावा किया। मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "उत्तर प्रदेश में भाजपा की सभी सीटें हार जाएंगी और इंडिया' गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा।" अखिलेश यादव ने कहा, "देश में बेरोजगारी का भूचाल था, महंगाई का भूचाल था, जीएसटी का भूचाल था, इनकम टैक्स का का भूचाल था और ईडी का भूचाल था। लेकिन अब यह सब भूचाल खत्म हो जाएंगे।

बीजेपी को करीब 220 सीटें मिलेंगी : अरविन्द केजरीवाल
वहीं, दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हर जगह से फीडबैक लेने के बाद, हमारा मानना ​​है कि इंडिया ब्लॉक 295 से ज़्यादा सीटें जीतेगा, जबकि बीजेपी को करीब 220 सीटें मिलेंगी। वहीं, एनडीए को करीब 235 सीटें मिलेंगी। इंडिया ब्लॉक एक मज़बूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

किन मुद्दों पर हुई INDIA गठबंधन की बैठक
आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। खड़गे ने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है। मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है।

अन्य खबरें