बच्चों के विवाद में बड़े बने खूंखार : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिलाएं समेत 10 लोग पहुंचे अस्पताल

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida News : जेवर इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह विवाद बच्चों की लड़ाई को लेकर हुआ और इतना बढ़ गया कि 10 लोग अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोट लगी। खूब लाठी-डंडे चले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज करवाया है। यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है।

पहले पक्ष का आरोप
एक गांव में बादल अपने परिवार के साथ रहता है। बादल ने बताया कि रविवार की शाम को उसके घर में 4 लोग थे। आरोप है कि तभी कुछ लोग उनके घर में घुसे और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। इस घटना में वह और उनका भाई घायल हुआ। उनको बचाने के लिए परिवार की महिलाएं भी मौके पर आई, लेकिन उनको भी चोट लग गई। 

दूसरे पक्ष का आरोप
वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष के भारत ने भी पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक वह रविवार को शाम को घर में अकेले थे। तभी बादल समेत उनके घर के 6 लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस गए। जिसमें उनको चोट लगी। इस घटना में दोनों पक्ष के कुल 10 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है।

अन्य खबरें