Greater Noida : आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी में नई कार्यकारिणी का चुनाव, एडवोकेट धीरेन्द्र भाटी बने अध्यक्ष

Tricity Today | एडवोकेट धीरेन्द्र भाटी



Greater Noida News : आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी सोसाइटी में नई एओए कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक हुई। फ्लैट मालिकों और निवासियों संघ (AGFORA) ने अपनी नई कार्यकारिणी बना ली है। सभी निर्विरोध उम्मीदवारों को चुनाव प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस नई कार्यकारिणी में गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट धीरेंद्र भाटी अध्यक्ष बने हैं।

नई कार्यकारिणी
धीरेन्द्र भाटी - अध्यक्ष
भूपेन्द्र पंचोली - उपाध्यक्ष
सुबोध कुमार - सचिव
राकेश कुमार गुप्ता - कोषाध्यक्ष
पीके श्रीवास्तव - कोषाध्यक्ष
केके सिंह - सदस्य
बीके गोयल - सदस्य
सुमित मग्गू - सदस्य

निर्विरोध उम्मीदवारों को बधाई
इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र सिंह गहलान ने निर्विरोध उम्मीदवारों को बधाई दी और चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा, "हम इस चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने पर प्रसन्न हैं और सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि नया नेतृत्व हमारे समुदाय की बेहतरी के लिए काम करेगा।"

अन्य खबरें