गौतमबुद्ध नगर में बाढ़ के आसार! हिंडन और यमुना नदी के किनारे रहने वाले लाखों लोग परेशान, पुलिस -प्रशासन अलर्ट

Tricity Today | पुलिस अलर्ट



Greater Noida News : मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में काफी बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से काफी इलाकों में बाढ़ आ जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस अलर्ट हो गई है, क्योंकि गौतमबुद्ध नगर में हिंडन और यमुना नदी बहती है। पिछले साल और 2022 में तेज बारिश की वजह से बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ में काफी घर बर्बाद हो गए थे। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि हिंडन और यमुना नदी के किनारे रहने वाले लोग पीछे हट जाएं। अन्यथा, उनकी जान और माल दोनों की हानि हो सकती है। 

अगले 48 घंटे लगातार बारिश का अनुमान
नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने यमुना और हिंडन नदी के किनारे जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों को चेतावनी दी है कि समय रहते अपना मकान खाली कर दें और किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। अगर ऐसा नहीं होगा और बाढ़ आ जाएगी तो बड़ा नुकसान हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में काफी समय से बारिश हो रही है। पिछले 48 घंटे के दौरान बारिश के रफ्तार बढ़ गई है। ऐसे में बाढ़ आने की संभावना काफी ज्यादा हैं। 

लाखों लोगों की जिंदगी का सवाल
दूसरी तरफ, पहाड़ी क्षेत्रों में भी हालात सामान्य नहीं है। अगर वहां पर ज्यादा पानी बरसता है तो इसका असर सबसे ज्यादा नदी पर पड़ता है। गौतमबुद्ध नगर से यमुना और हिंडन नदी दोनों गुजरती हैं, इसलिए यहां पर बाढ़ आने की संभावना ज्यादा है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में हिंडन और यमुना नदी के किनारे लाखों परिवार रहते हैं।

अन्य खबरें