BIG BREAKING: गंगनहर में नहाने गया चीती गांव का युवक डूबा, तलाश रही गोताखोरों की टीम

Tricity Today | गंगनहर में नहाने गया चीती गांव का युवक डूबा



ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में चीती गांव का एक युवक गंगनहर में डूब गया है। दनकौर थाना क्षेत्र के चीती गांव का रहने वाला 17 साल का तुषार आज सुबह अपने दोस्तों के साथ ग्राम जमालपुर के पास गंगनहर में नहाने आया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। 

शोरगुल होने पर स्थानीय लोग भी जुट और तुषार को ढूंढने का प्रयास किया। मगर उसका कोई पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर कासना पुलिस पहुंच गई है। पुलिस, स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तुषार की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला है। 

कासना थाने के एसएचओ सुधीर कुमार ने बताया कि आज सुबह युवक के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम तुरंत ही गोताखोरों के साथ गंग नहर पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और तुषार के साथियों की मदद से युवक के डूबने की जगह का पता लगाया गया। उसके दोस्तों से जानकारी जुटाई गई।

गोताखोरों की टीम युवक का पता लगा रही है। फिलहाल अब तक हमें सफलता नहीं मिली है। उधर जैसे ही चीती गांव में तुषार के डूबने की खबर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी सकते में हैं। तुषार के दोस्त भी उस लम्हे को कोस रहे हैं। आखिर वे आज गंग नहर में नहाने क्यों गए।

अन्य खबरें