गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव : मनोज बोड़ाकी अध्यक्ष और ऋषिपाल टाइगर सचिव पद पर जीत हासिल की

Tricity Today | मनोज बोड़ाकी और ऋषिपाल टाइगर



करीब एक सप्ताह से चल रहा गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार की देर रात संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनोज बोड़ाकी ने शानदार जीत हासिल की है। जबकि, सचिव पद के लिए ऋषिपाल टाईगर विजयी घोषित किए गए हैं। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतपाल सिंह को विजयी घोषित किया जा चुका है। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवेश भाटी ने जीत हासिल की है।

बार एसोसिएशन चुनाव के निर्णायक मंडल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए मनोज बोड़ाकी ने जीत हासिल की है। मनोज बोड़ाकी को 559 मत मिले हैं। अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। दूसरे स्थान पर रेशराम चौधरी रहे हैं। उन्हें 315 वोट मिली हैं। तीसरे स्थान पर सुशील भाटी रहे। सुशील को 274 मत मिले हैं। चौथे स्थान पर नगसैन चंदेला को 81 मत मिले हैं। पांचवें उम्मीदवार प्रमोद वर्मा को केवल 14 वोट मिले हैं। इस तरह मनोज भाटी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेशराम चौधरी से 244 मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। ऋषिपाल टाइगर ने कामयाबी हासिल की है। ऋषिपाल टाइगर को 445 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर सुनील नागर रहे हैं। सुनील नागर को 424 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार नीरज चौहान को 374 वोट मिले हैं। इस तरह ऋषिपाल टाइगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील नागर से 21 मतों से जीत हासिल की है।

अन्य खबरें