BIG BREAKING : लेडी डॉन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रवि काना की गर्लफ्रैंड पर दिल्ली में शिकंजा, 80 करोड़ का बंगला सील

Tricity Today | लेडी डॉन काजल झा और रवि काना



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुवार को सबसे बड़ा एक्शन लिया है। स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना की गर्लफ्रेंड पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। काजल झा की 80 करोड़ की कोठी सील की गई। यह एक्शन नोएडा पुलिस ने दिल्ली में जाकर लिया। दिल्ली में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में काजल झा की कोठी है। यह कोठी दो मंजिला बनी हुई है। जिसको इकोटेक-1 और बीटा-2 पुलिस ने सील किया है। इससे पहले काजल झा के प्रेमी रवि काना की 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की है।
कौन है गैंगस्टर काजल झा
काजल झा का पता दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बताया गया है। काजल झा के पिता का नाम सुनील कुमार झा है। काजल झा को रवि काना के सबसे करीब माना जाता है। इस गिरोह के बारे में जानने वाले लोग उसे रवि काना का राइट हैंड बताते हैं। बताया जाता है कि रवि काना जबसे जरायम की दुनिया में कदम रखा, तभी से वह काजल से जुड़ा हुआ है। यह भी कहा जाता है कि काजल उसे गाइड करती है। वह उसके हर कारनामे में बराबर की भागीदार होती है। वह रवि काना की सेक्रेटरी का किरदार निभाती है। 

रवि और काजल की मुलाकात कैसे हुई
गिरोह के 16 लोगों की बात की जाए तो रवि काना सबसे ज्यादा काजल पर ही विश्वास करता था। काजल और रवि काना के करीबी रिश्ते के कारण रवि काना का अपनी पत्नी के साथ भी विवाद होते रहते हैं। सूत्रों बताते हैं कि काजल झा काम के सिलसिले में रवि काना से मिली। उसके बाद उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कब माफिया पार्टनर में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला। आज काजल झा अपने कारनामों से दिल्ली एनसीआर में सुर्खियां बटोर रही है। 

अन्य खबरें