BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा जेल में बंद कैदी की मौत, 2 सालों से काट रहा था सजा

Tricity Today | लुक्सर कारागार



Greater Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति करीब 2 सालों से जेल में बंद था। मामले की जांच की जा रही है।

चोरी के मामले में था बंद
लुक्सर जेल के सुपरिटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव निवासी आलोक (27 वर्ष) चोरी के मामले में जेल में बंद था। बीते 15 जनवरी को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे गंभीर हालत मे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। 

2 साल से जेल में बंद
उन्होंने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर डाला गया था।उपचार के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वह 2 वर्ष से जेल में बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें