बदलता उत्तर प्रदेश : सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद तक चलेंगी रोडवेज बसें, रोजाना लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Google Photo | Symbolic Photo



Greater Noida News : बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी बसों का संचालन करेगा। इससे सिकंदराबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

क्या होगा बस का रूट
लंबे समय से इस सेवा को शुरू करने की मांग की जा रही थी। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ.आनंद आर्य ने बताया कि सिकंदराबाद-फरीदाबाद वाय दादरी-परिचौक रोडवेज सेवा संचालित होगी। उन्होंने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा की वर्षों पुरानी मांग पर सिकंदराबाद डिपो से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तक (वाया दादरी-परिचौक-कालिंदी कुंज होते हुए) शीघ्र ही रोडवेज बस सेवा का संचालन होगा।

मील का पत्थर साबित होगा यह कदम
डॉ.आर्य का कहना है कि जनहित में इस रूट पर बस सेवा संचालन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सहमति बन गई है। इससे यात्रियों को एक दूसरे राज्य के लिए सीधा लिंक मिल जाएगा, उनका समय और धन भी बच सकेगा। आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

अन्य खबरें