Greater Noida : समाजवादी पार्टी ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida News : सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उसके बाद फल और मिठाइयों का वितरण किया।

जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने अखिलेश यादव की प्रशंसा करते हुए कहा, "मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता हैं। उनकी कार्यशैली से सभी प्रभावित हैं। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। 

"अखिलेश यादव जैसा कोई नहीं"
श्याम सिंह भाटी ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास को गति दी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण जैसी कई जनहित की योजनाएं चलाईं। जिनका लाभ सभी वर्गों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिला। समारोह में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, महेंद्र नागर, वीर सिंह यादव और फकीर चंद नागर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें