Greater Noida: वाहन चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Tricity Today | तीन शातिर बदमाश



Greater Noida : कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार चोर बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली सूरजपुर पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गौरव कुमार, शादाब और राजा निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार देर रात चोरों को तिलपता गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि बरामद बाइक बदमाशों ने दादरी से चोरी की थी। पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है, साथ ही इनके अपराधिक इतिहास के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।

अन्य खबरें