कौन हैं उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव : IAS मनोज कुमार सिंह ईमानदारी और काम के दम पर बने CM योगी के खासमखास

Tricity Today | IAS Manoj Kumar Singh



Greater Noida News : उत्तर प्रदेश को अपना नया मुख्य सचिव (UP Chief Secretary) मिल गया है। इससे पहले दुर्गाशंकर मिश्र ने उत्तर प्रदेश के सचिव के तौर पर पद संभाला था, लेकिन इस बार उन्हें विस्तार नहीं मिल पाया है। ऐसे में यूपी सरकार ने IAS मनोज कुमार सिंह को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के इस फैसले के बाद यूपी सरकार (UP Government) ने आदेश जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों ही पदों की अहम जिम्मेदारी संभालेंगे।
जानिए मनोज कुमार सिंह के बारे में 
IAS मनोज कुमार सिंह मुख्य मंत्री योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। उनका नाम पहले भी दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उनकी गिनती UP के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है।

अहम जिम्मेदारियां संभाल जीता सीएम का दिल 
IAS मनोज कुमार सिंह मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं, उन पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां भी हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मनोज कुमार सिंह यूपी में आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उनको अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं। उनके अनुभव और क्षमताओं को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि वे उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार नहीं मिला सेवा विस्तार
बता दें कि मऊ से आने वाले यूपी के IAS अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका। आज इनका कार्यकाल समाप्त हो गया। दुर्गाशंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए UP का मुख्य सचिव बनाया गया था।

अन्य खबरें