ग्रेटर नोएडा में महिला की मौत : हाथ और पैर पर जलने के निशान मिले, परिजन बोले- ससुरालियों ने की हत्या 

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। महिला के हाथ और पैर पर जलने के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं। परिजनों का कहना है कि ससुरालियों ने महिला की हत्या की है। इस मामले का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यह है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक समरीन गाजियाबाद के डासना स्थित उस्मान कालोनी की रहने वाली थी। उसकी ससुराल बुलन्दशहर के स्याना कस्बे में थी। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात समरीन को लेकर उसका पति दादरी में अपने चाचा के घर आया था। यहां देर रात पति और अन्य लोगों ने समरीन को पहले काफी काफी यातनाएं दी। फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में समरीन का शव एक चारपाई पर पड़ा है। मृतका के परिजन लोगों को समरीन के पैर और हाथ दिखा रहे हैं। जिसमें परिजन कह रहे हैं कि समरीन को मारा गया है। 

पुलिस का बयान
इस संबंध में एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मृतका के पिता से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने दहेज को लेकर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

अन्य खबरें