नवरात्रि का आठवां दिन : आज करें मां महागौरी की पूजा, ऐसा करने से घर के सभी क्लेश होंगे दूर

Tricity Today | मां महागौरी



Greater Noida News : शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है। आज के दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। महागौरी माता भगवान भोलेनाथ की अर्धांगिनी है। इसके अलावा वह भगवान गणेश की माता भी हैं। माना जाता है कि महागौरी की पूजा करने से घर के सभी क्लेश दूर हो जाते हैं। महागौरी ने कैलाश पर्वत को सुंदर सजाया और अपना आशियाना बनाया। महागौरी और भोलेनाथ कैलाश पर्वत पर रहते हैं। इसलिए कहा जाता है कि महागौरी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। 

मां को 5 व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए
हिंदू धर्म के मुताबिक आदिशक्ति के रूप में महागौरी की पूजा की जाती है। बताया जाता है कि महागौरी को नारियल काफी पसंद है। इसलिए अधिकतर लोग उनको अष्टमी के दिन नारियल चढ़ाते हैं। कहा जाता है कि माता रानी को 5 व्यंजनों से भोग लगाना अच्छा होता है। इससे वह काफी प्रसन्न होती है। महागौरी को पार्वती, मंगला गौरी और उमा नामों से भी जाना जाता है। महागौरी की पूजा में मोरपंखी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

कन्या पूजन मुहूर्त 
अगर आप आज कन्या पूजन करते हो तो इसके लिए मुहूर्त समय है। आप सुबह 7:51 बजे से 9:16 बजे तक कन्या पूजन कर सकते हो। इसके बाद 9:17 बजे से 10:41 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में कन्या पूजन किया जा सकता है। इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसका समय सुबह 6:26 बजे से लेकर शाम 6:44 बजे तक रहेगा।

अन्य खबरें