BIG BREAKING : यमुना प्राधिकरण के एसीईओ बने योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव, पत्नी ग्रेटर नोएडा में तैनात

Tricity Today | विपिन कुमार जैन



Greater Noida/Lucknow News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना विकास प्राधिकरण में तैनात अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस विपिन कुमार जैन को योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अपर आयुक्त मुरादाबाद आईएएस बृजेश कुमार भी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने हैं। इसको लेकर आदेश जारी हो गया है। यह उत्तर प्रदेश और गौतमबुद्ध नगर से जुड़ी बड़ी खबर मानी जा रही है। 

कौन हैं विपिन कुमार जैन
आईएएस विपिन कुमार जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। विपिन कुमार जैन वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने सबसे पहले बलिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पोस्टिंग की थी। अभी तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह गौतमबुद्ध नगर जिले में 29 सितंबर 2023 को आए थे, लेकिन अब उनका ट्रांसफर हो गया है। 

विपिन कुमार जैन की पत्नी ग्रेटर नोएडा में तैनात
आपको जानकारी के लिए बता दें कि विपिन कुमार जैन की पत्नी अपर्णा गर्ग ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात हैं। वह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। विपिन कुमार जैन के अलावा वर्ष 2014 बैच के आईएएस अफसर ब्रजेश कुमार भी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

अन्य खबरें