Gurugram News : नोएडा में 1 से 4 दिसंबर तक आयोजित हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के सोहना की नव्या यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में नव्या ने कंपाउंड टीम इवेंट में भाग लिया और अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। नव्या यादव सोहना के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं और उनकी मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाई। नव्या का यह सपना था कि वह तीरंदाजी में अपनी पहचान बनाए, और उन्होंने अपना यह सपना साकार किया है।
कक्षा 9वीं की छात्रा है नव्या यादव
नव्या यादव की इस उपलब्धि पर खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों और खेल से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं इस पर उनके कोच भगवत सिंह का कहना है कि नव्या कक्षा 9वीं की छात्रा हैं और तीरंदाजी में उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस शानदार सफलता दिलाई। नव्या ने इस जीत का श्रेय अपने कोच और प्रोत्साहन देने वाले अभिभावकों को दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के लिए भी गर्व का कारण बनी है।
परिवार में खुशी का माहौल
नव्या की जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। नव्या यादव के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके हौसले को और भी मजबूती मिली है। नव्या यादव सोहना के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। नव्या की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।