लखनऊ में नेता से क्रिमिनल बनने की दिलचस्प कहानी : दो बीवियां, चार बच्चे और गर्लफ्रेंड का खर्चा नहीं उठा पाया युवक, तो बन गया ठग

लखनऊ | 9 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | गिरफ्तार आरोपी



Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक शातिर किस्म के ठग को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को नकली नोट देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने पीड़ित को 3 लाख के बदले 6 लाख रुपए देने का लालच देकर अपने झांसे में फंसाया था। लेकिन, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जो ठगी की वजह बताई, उसे जानकर पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी की दो पत्नियों, चार बच्चे और एक गर्लफ्रेंड है, जिनका खर्च पूरा करने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला 
तीन लाख रुपये की ठगी करने वाले अजीत मौर्य ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले वो नेतागिरी करता था। उसकी 2 पत्नियां और 4 बच्चे हैं। साथ ही उसकी गर्लफ्रेंड भी हैं। इन सबके खर्चे उठाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसलिए वो नेता से क्रिमिनल बन गया। आरोपी अजीत के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजीत मौर्य को लखनऊ के सरोजिनी नगर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी गोंडा का जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। वो लोगों को लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था। गोंडा का रहने वाला अजीत मौर्य पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में किराये के मकान में रहता है।

अन्य खबरें