शर्मनाक: ग्रेटर नोएडा में 12 साल की बच्ची से रेप, पड़ोस में रहने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



शहर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 18 साल के एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया है। ग्रेटर नोएडा में मंगलवार की दोपहर एक 9 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई है। बच्ची के साथ घर के पास एक खाली प्लॉट में यह घटना हुई है। बच्ची को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में ने शिकायत दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर शहर के बीच थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव में एक खाली पड़े प्लॉट में एक दंपति अपना छोटा सा मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में एक 8-9 साल की बच्ची भी है। मंगलवार को पति-पत्नी अपने काम पर गए थे। मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे 9 साल की बच्ची अपने मकान से कुछ दूरी पर शौच करने गई थी। वहां पर किसी व्यक्ति ने लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद लड़की रोते हुए अपने घर लौटी। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने लड़की को गंभीर हालत में देखा। लड़की के कपड़े नहीं थे। वहां मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को कॉल करके सूचना दी। सूचना मिलने पर तुरंत उसके माता-पिता लड़की के पास पहुंचे।

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। ईकोटेक थर्ड कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लड़की को गंभीर हालत में देखकर पुलिस ने एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस ने लड़की को निठारी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, पुलिस ने मकान के आस-पड़ोस में होने वाली 50 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मामला मंगलवार की दोपहर का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लड़की के पड़ोस में रहने वाले 18 वर्ष के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इस युवक पर ही रेप करने का आरोप है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य खबरें