सैर पर सावधानी से निकलिये, कुत्ते बना रहे निशाना

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



शहर में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। सुबह-शाम सैर पर निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आवारा कुत्ते निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को सेक्टर-36 में सैर पर निकले व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। किसी तरह को घर पहुंचे। बाद में सरकारी अस्पताल जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। हालांकि, प्राधिकरण ने स्ट्रेलाइजेशन के लिए इंतजाम किए हैं, लेकिन आरडब्ल्यूए का कहना है कि इसमें पैसा उन्हें वहन करना पड़ेगा। इसके चलते यह योजना सिरे नहीं चढ़ी है।

शहर में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। इन कुत्तों के डर से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। लॉकडाउन में अधिक समय तक घर रहने वाले लोग सुबह-शाम सैर पर निकलते हैं। लेकिन उन्हें कुत्तों का डर सताता रहता है। कुछ लोग तो डंडा लेकर सैर पर निकलते हैं ताकि उनसे बचा जा सके। 

गुरुवार की सुबह सेक्टर-36 निवासी सैर पर निकले। वह अपने घर से थोड़ी दूर निकले होंगे कि कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। पैर में कुत्ते ने काट लिया। किसी तरह वह घर पहुंचे। बाद में सरकारी अस्पताल जाकर रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। अभी दो और इंजेक्शन उन्हें लगवाने हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सैर पर आते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है।

प्राधिकरण ने शुरू की योजना, लेकिन लाभ नहीं

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक एजेंसी को कुत्तों के स्ट्रेलाइजेशन का काम दिया है। साथ ही वह परेशान करने वाले कुत्तों को पकड़ेंगे। इसका दफ्तर स्वर्ण नगरी सेक्टर में बनाया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि इसमें कुछ पैसा आरडब्लयूए वालों को देना पड़ेगा। स्वण नगरी सेक्टर की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी ने बताया कि यहां पर दफ्तर बन गया है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। सेक्टर में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। बच्चों को कई बार निशाना बना चुके हैं।

डर से बच्चे अकेले घर से नहीं निकलते

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। हर सेक्टर में ये लोगों की समस्या बने हुए हैं। सेक्टर डेल्टा-2 में लोग अपने बच्चों को अकेले नहीं निकलने देते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं कुत्ते काट ना लें। इसको लेकर प्राधिकरण को प्रभावी कार्ययोजना बनानी चाहिए।

लोगों में कुत्तों को लेकर होते रहे हैं विवाद

शहर में अक्सर आवारा कुत्ते लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। यहां कुत्तों को लेकर विवाद भी होते रहते हैं। बीते 30 मई को ग्रेटर नोएडा की एटीएस पेराडिसो सोसाइटी में कुत्तों के विवाद में चीन की युवती से मारपीट हो गई। इसमें रिपोर्ट दर्ज की गई। 10 जून 2018 को सूरजपुर क़स्बे में एक पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के बच्चे को काट लिया था, जिसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी।

अन्य खबरें