ग्रेटर नोएडा का बीटा थाना पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल आया, जानिए क्या है कारण

TriCity Today | Sector Beta Police Station



ग्रेटर नोएडा के बीटा थाने को पूरे उत्तर प्रदेश में अव्वल आया है। जन समस्याओं का समाधान करने के लिए पहला स्थान दिया गया है। यह रैंकिंग जनवरी महीने के लिए जारी की गई है। इससे गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अधिकारी काफी खुश हैं।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी महीने के दौरान बीटा थाने को मुख्यमंत्री कार्यालय और भारत सरकार से 33 शिकायतें मिली थीं। थाने ने सभी शिकायतों का निर्धारित समय में पूर्ण निस्तारण किया है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में बीटा थाना अव्वल आया है। इनमें मुख्यमंत्री के संदर्भ पांच, सीएम हेल्पलाइन से आठ, पूर्ण समाधान दिवस से एक, ऑनलाइन 18 और भारत सरकार से एक शिकायत मिली थी। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थानाध्यक्ष सुजीत कुमार उपाध्याय को बधाई दी है।

अन्य खबरें