दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन का आरोप गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कपड़े फाड़े, डीसीपी ने आरोप किया खारिज

Tricity Today | दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन का आरोप गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कपड़े फाड़े, डीसीपी ने आरोप किया खारिज



गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक और झड़पों के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन के कपड़े फाड़ दिए गए। अमृता धवन ने इसके लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर आरोप लगाया है। अमृता धवन का कहना है कि इस प्रदर्शन के दौरान उनके साथ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की है और उनके कपड़े फाड़ डाले। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस उपायुक्त (महिला मामले) वृंदा शुक्ला ने अमृता धवन के आरोपों का खंडन किया है।

अमृता धवन का फटे कपड़ों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह फोटो ट्विटर, फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। खुद अमृता धवन ने भी कमेंट करते हुए कई ट्वीट को रिट्वीट किया है। मामला सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी सक्रिय हुई है। पुलिस की ओर से महिला मामलों की पुलिस उपायुक्त वृंदा शुक्ला ने ट्वीट किया है। वृंदा शुक्ला ने ट्वीट में लिखा है, "गुरुवार को पूरे घटनाक्रम के दौरान वह खुद मौके पर उपस्थित थीं। बहुत सारी महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थीं। नोएडा पुलिस ने ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है, जो महिला की मर्यादा के विरुद्ध हो।"

मैं इस पूरे प्रदर्शन के दौरान वहां उपस्थित थी और बहुत भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। @noidapolice द्वारा इस प्रकार का कोई भी कार्य किसी भी महिला की मर्यादा के विरुद्ध नहीं किया गया है। https://t.co/LMZIuo1Sws

— Vrinda Shukla (@VrindaShukla_) October 1, 2020

धवन ने कहा है कि ताकत दिखानी है तो अपराधियों पर दिखाओ। हमारा चीर हरण करके क्या हासिल होगा। उधर नोएडा पुलिस ने कपड़े फाड़ने के आरोपों का खंडन किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका समेत 200 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अन्य खबरें