Greater Noida: सीसीटीवी में कैद हुई टोल प्लाजा पर फॉर्च्यूनर कार सवार की दबंगई, VIDEO

Tricity Today | सीसीटीवी में कैद हुई टोल प्लाजा पर फॉर्च्यूनर कार सवार की दबंगई



ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के बील अकबरपुर गांव स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर फॉर्च्यूनर कार में सवार दबंग ने दबंगई दिखाई। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट की। दबंग पर पिस्टन दिखाने का भी आरोप है। कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की है। पूरा घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। 

ग्रेटर नोएडा के बिल गांव स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर शनिवार को टोल मांगने पर एक फॉर्च्यूनर कार सवार ने जमकर दबंगई दिखाई। महिला टोल कर्मचारी के साथ बदसलूकी की बीच बचाव में आए अन्य कर्मचारियों के साथ  मारपीट की। टोल कर्मियों का आरोप है कि आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन्हें धमकाया। पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। टोल प्रबंधन ने मामले की जानकारी दादरी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें