नोएडा : कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन, सड़क पर उतरकर जनता की समस्याओं के लिए लड़ेगी कांग्रेस

नोएडा | 4 साल पहले | Testing

Tricity Today | कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन



नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वार सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक से पहले पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काजी रसीद मसूद एवं कांग्रेस के पूर्व विधान मंडलदल के नेता नसीब पठान के असामयिक निधन पर दोनों नेताओं को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। 

दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि दोनों नेताओ के असामयिक जाने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए बहुत बडी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता उनका अनुसरण करता रहेगा। 

महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने श्रधांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा है कि अब सडक से लेकर विधान सभा तक जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा। जिसके लिए हर कार्यकर्ता तैयार रहना होगा। आज के कार्यक्रम में मुख्यथिति उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री वरिष्ट नेता धीरेंद्र प्रताप ने दोनों नेताओं को याद कर श्रधांजलि अर्पित की तथा उनके साथ किये कार्यों को याद किया। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि आज जहां भाजपा की सरकारें हैं। अराजकता का माहौल है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तो लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डरना नहीं है ऐसी सरकारों का डट कर सामना करना है और कांग्रेस की सरकार को लाना होगा। 

आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, अध्यक्ष शाहबुद्दीन, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, प्रवक्ता पवन शर्मा, एआईसीसी राजकुमार भारती, पीसीसी, लियाकत चौधरी, पीसीसी फिरे सिंह नागर, पीसीसी सतेन्द्र शर्मा, पीसीसी प्रमोद शर्मा, उपाध्यक्ष चरण सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर यादव, उपाध्यक्ष चरण सिंह यादव, उपाध्यक्ष डॉ सीमा, उपाध्यक्ष ललित अवाना आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें