ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख तीन खबर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा की प्रमुख तीन खबर



नवरात्रा सेवक दल रोजाना कर रहा है सैकडों लोगों की मदद 
नवरात्रा सेवक दल लाॅकडाउन लागू होते ही रोजाना सैकडों लोगों को खाना खिला रही है। नवरात्रा सेवक दल की पहल हर भुखे को खाना खिलाओ और नेकी कर दरिया मे डाल से सामाज के हर बर्ग को मदद मिल रही है। सभी  कार्यकर्ताओं कोविड 19 की वजह आने वाली समस्याओं जिसमें राशन, खाना, दवा आदि हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। नवरात्रा सेवक दल टीम में मनीष कुमार अवस्थी, डॉक्टर हेमान्ग, कवीन्द्र कुमार अवस्थी, शोभित जैन, सुरेन्द्र, सत्यपाल चैधरी, सीताराम, अमित, पंकज आदि कार्यकर्ता काम कर रहे है। जो लोगों जरूरतमंद लोगों को खाना और अन्य सामान पहुंचा रहे है।

 

नेफोवा ने 174 जरूरतमंद परिवारों को 8 दिन का कच्चा राशन दिया
नेफोवा ने अब तक 2700 से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन बांटा है। नेफोवा सदस्यों ने सोमवार को 38वें दिन 174 जरूरतमंद परिवारों को 8 दिन का कच्चा राशन दिया। राहत सामग्री का वितरण नोएडा के छलेरा में, ग्रेनो वेस्ट में टेकजोन-4 स्थित ऐस एस्पायर के पीछे झुग्गियों में और आम्रपाली विला के पीछे झुग्गियों में किया गया। कोरोना लॉकडाउन के दौरान नेफोवा ने अब तक 2700 से ज्यादा जरुरतमंद परिवारों को कच्चा राशन पहुंचाया है। नेफोवा ने सोमवार को राहत सामग्री के पैकेट में आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, मसाले, सब्जियाँ और साबुन दिया है। बांटने वाली टीम में अभिषेक कुमार, राहुल गर्ग और अजय सिंह शामिल रहें।

 

श्री राम रसोई ने बांटे 1600 फूड्स पैकेट
सोमवार को श्री राम रसोई गौर सिटी ने क्षेत्र में रहने वाले गरीबों में 1600 पैकेट वितरित करवाये। इस कार्य में स्थानीय निवासियों व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। श्री राम रसोई से जुड़े हुए अधिकांश सदस्य सरकारी, आईटी व हेल्थ केयर के क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। ज्यादातर सदस्य वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। लेकिन अपने सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रहे हैं।  गौर सिटी के आस पास बहुत सारे मजदूर लॉकडाउन के कारण अपने कार्यों पर नहीं जा पा रहे हैं। उनके घरों में खाने की कमी को देखते हुए श्री राम रसोई की शुरुआत की गई जिससे कि खाने की कमी को पूरा किया जा सके। 
 

अन्य खबरें