G20 summit 2023 : नोएडा में बनेंगे 17 नए पब्लिक टॉयलेट, 300 करोड़ खर्च कर आकर्षित रहेगी दीवारों की पेंटिंग

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Images | Symbolic images



Noida : सितंबर में प्रस्तावित जी-20 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों शहर संवारे जाएंगे। दोनों ही शहरों में जी-20 थीम पेंटिंग खाली दीवारों और पिलर पर होंगी। सड़कें सही करवाए जाने के साथ अगर डिवाइडर पर कहीं टूट-फूट है तो अथॉरिटी उसे भी सही करवाएगी। सड़कों के किनारे फूल-पौधे भी लगवाए जाएंगे। साथ ही अथोरिटी 17 नए पब्लिक टॉइलट बनाने जा रही है। यह काम अगले महीने शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण में करीब 300 करोड़ खर्च होंगे। आगे फिर और शौचालय बनवाए जाएंगे। अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि शहर में अभी बीओटी, सार्वजनिक और अन्य करीब 300 पब्लिक व कम्युनिटी टाईलट हैं।

एक्सपो मार्ट और जेपी में होगा कार्यक्रम
जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश के समृद्धशाली संस्कृति से परिचित कराने के लिए काशी, अयोध्या, मथुरा, आगरा और बुंदेलखंड आदि क्षेत्रों में धार्मिक एवं विरासत स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों के साथ अलग-अलग देश से आए प्रतिनिधि बैठक करेंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा का एक्सपो मार्ट का चयन किया गया है। यहां पर तमाम नेशनल और इंटरनेशनल सेमिनार हो चुके हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम का हिस्सा लेने आए हैं। एक्सपो मार्ट में देश विदेश के छोटे-बड़े आयोजन आए दिन होते रहते हैं। लिहाजा, एक्सपो मार्ट बैठक के लिए बेहतर है। यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

क्या है G20?
G20 ग्रुप का गठन वर्ष 1999 के दशक के अंत के वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में किया गया था, जिसने विशेष रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को प्रभावित किया था। इसका उद्देश्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल कर वैश्विक स्थिरता को सुरक्षित करना है। G20 देशों में दुनिया की 60% आबादी, वैश्विक GDP का 85% और वैश्विक व्यापार का 75% शामिल है। G20 ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। G20 सम्मेलन में स्पेन को स्थायी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।

अन्य खबरें