मन की बात : नोएडा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी मोदी सरकार

नोएडा | 3 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | नोएडा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक



Noida News : नोएडा के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में " मन की बात" पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

मोदी-योगी सरकार कर रही विकास
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभी से इसकी तैयारी में जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ष एक से बढ़कर एक कार्य कर रही है। प्रदेश में भी योगी सरकार लोगों के लिए बेहतर कार्य कर रही है। मोदी-योगी सरकार में हर तरफ विकास की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने पूरी सालिंता के साथ काम किया गया। 

विकास के मुद्दे, शिक्षा, खेल पर भी हुई चर्चा
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के विकास के मुद्दे, शिक्षा, खेल और अन्य मुद्दे पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का अपील की है। इस मौके पर आयोजक भाजपा के सरस्वती शिशु मंडल के महामंत्री अमित नागपाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद रिजवी, अभय देव, ऋतुराज, गोपाल शर्मा, अन्य भाजपा कार्यकर्ता और सोसाइटी के निवासी मोजूद रहे।

अन्य खबरें