BIG BREAKING : नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में धमाका, आग लगने से मचा हड़कंप, Video

नोएडा | 1 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | आग का गोला बनी कार



Noida News : सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग गई। पहले गाड़ी में धमाका हुआ और फिर आग लग गई। तेज धमाके के साथ आग लगने की वजह से एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। चलती गाड़ी में आग लगने की वजह से लोगों के बीच दहशत पैदाहो गया। इस वजह से जाम की स्थिति भी हो गई।
  कब की घटना और कैसे लगी आग
यह वीडियो 'ट्राईसिटी टुडे' के साथ एक यूजर से शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह घटना करीब 4 बजे की है। वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान मोमनाथल इलाके के पास एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में आग लग गई। आग काफी भयंकर थी। चलती गाड़ी में आग लगने की वजह से एक्सप्रेसवे प्रभावित हुआ है। मामले की जानकारी सड़क पर चलने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। एक्सप्रेसवे पर जाम को सामान्य करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य खबरें