नोएडा में नेवला का एनकाउंटर : पांच बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, एक...

नोएडा | 5 घंटा पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश



Noida News : नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस की रविवार देर रात पांच बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मौके से उसके चार साथियों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  

चोरी के वाहन से करते हैं लूटपाट
नोएडा जोन डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर -58 पुलिस रविवार देर रात खोड़ा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने दो बाइक पर आ रहे पांच बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पांचों बदमाश रुकने की बजाए भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कांबिंग के दौरान चारों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान (घायल) पिंटू उर्फ नेवला, आफताब, सौरभ, कृष्णा उर्फ चौबा और संजीव उर्फ मोटा के रूप में हुई है। 

चोरी के वाहन से करते थे लूट
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, कारतूस और लूट के 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि यह बदमाश रेकी कर पहले वाहन चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों से मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

अन्य खबरें