Noida News : सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, लाखों रुपए की हेरा-फेरी से जुड़ा मामला

नोएडा | 11 महीना पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic



Noida : एक सिक्योरिटी कंपनी के महाप्रबंधक ने ओमेक्स सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि इस कंपनी ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। कोतवाली 58 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सात लाख रुपए ट्रांसफर
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि ओमेक्स सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक राम आशीष सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ओमेक्स सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की नोएडा में एक शाखा है। इसके प्रबंधक अभय कुमार शुक्ला बनाए गए थे। उनके अनुसार, अभय कुमार शुक्ला ने कंपनी से धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत कर अपने और अपनी पत्नी के खाते में करीब 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि जब कंपनी को इस बाबत जानकारी मिली तो अभय शुक्ला से बात की गई। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई ना करने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि अभय शुक्ला ने 2 लाख 49 हजार रूपए कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिया है। लेकिन अभी भी 4 लाख 54 हजार रुपए कंपनी को उनसे लेने हैं। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें