ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी विवाद का खौफनाक अंजाम : बातचीत करने के लिए बुलाया, मोमोस खाने के बाद गोली मारकर हत्या

Tricity Today | जांच में जुटी पुलिस



Greater Noida News : रविवार की रात नोएडा के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के नीचे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक लंबे समय से चल रहे प्रॉपर्टी विवाद का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच में एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार रात को हिंसक रूप ले लिया। 
ये है पूरी घटना 
ज्वाइंट सीपी नोएडा शिवहरि मीणा ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र 142 के अंतर्गत हुई। दो पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल था। इसी सिलसिले में बात करने के लिए दोनों पक्ष सेक्टर-137 मेट्रो के पास बातचीत करने पहुंचे थे उसी दौरान मोमोस खाने के जिसके दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर गोलीबारी कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। 

6 टीम आरोपियों की तलाश में जुटी 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने युवक को बहुत नजदीक से गोली मारी, जिससे उसके बचने का कोई मौका नही था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीम गठित की गयी है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।

अन्य खबरें