ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न : पति पर अननेचुरल सेक्स का आरोप, शादी के चार साल बाद 20 लाख की मांग 

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता द्वारा शादी में 65 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 27 नवंबर 2020 को मोहित त्यागी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुर निरंजन त्यागी, सास सुनीता त्यागी, और ननदें मेघा व आंचल त्यागी दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हुई, तो उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, ससुर, सास और ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

जांच में जुट पुलिस 
इसके साथ ही पत्नी ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप भी लगाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच में जुट गई है।

अन्य खबरें