कला और विकास का संगम : नोएडा को मिलेगी नई पहचान, प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार से मिले सीईओ

नोएडा | 2 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | सिद्ध मूर्तिकार राम सुतार से मिले सीईओ



Noida News : नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एक ऐतिहासिक मुलाकात हुई, जब सीईओ डॉ. लोकेश एम ने विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्म भूषण राम सुतार से शिष्टाचार भेंट की। सीईओ ने सुतार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण की ओर से एक विशेष बोनसाई पौधा भी भेंट किया गया, जो नोएडा के हरित और सुंदर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विशेष मूर्ति स्थापित करने पर हुई चर्चा
इस महत्वपूर्ण बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सौंदर्यीकरण के लिए एक विशेष मूर्ति स्थापित करने पर गहन चर्चा हुई। यह प्रस्तावित कलाकृति न केवल नोएडा के मूल स्वरूप का प्रतिनिधित्व करेगी, बल्कि शहर के लिए एक नया आकर्षण केंद्र भी बनेगी। सीईओ लोकेश एम ने कहा, "हमारा लक्ष्य नोएडा को न केवल एक आधुनिक शहर बनाना है, बल्कि इसे कला और संस्कृति का केंद्र भी बनाना है। राम सुतार जैसे महान कलाकार के साथ सहयोग, इस दिशा में एक बड़ा कदम है।"

राम सुतार का परिचय
राम सुतार ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जैसी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का श्रेय जाता है, अपने असाधारण कौशल और कलात्मक दृष्टि के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। उनकी कलाकृतियां न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी लोगों को मंत्रमुग्ध करती हैं। राम सुतार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, "मुझे नोएडा की विकास यात्रा में अपना योगदान देने का अवसर मिलने पर बहुत खुशी है। हम ऐसी कलाकृति बनाने का प्रयास करेंगे जो नोएडा की पहचान और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करे।"

अन्य खबरें