NOIDA BREAKING : किसानों का ऐलान, तीन जुलाई को फिर करेंगे प्रदर्शन, बोले- अब होगी इंसाफ की लड़ाई

नोएडा | 2 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन की जानकारी देते हुए



Noida News : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के संयुक्त किसान मोर्चा ने नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस आयोजन में किसानों ने एक बार फिर 3 जुलाई को जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसानों का आरोप है कि उनकी मांगे मानी नहीं जा रही है, इस लिए जरूरत पड़ने पर दिल्ली कूच की रणनीति भी तैयार की जा रही है।

"अफसरों ने सिर्फ झूठे वादे किए"
किसान नेता सुखबीर खलीफा का कहना है, "हमेशा नोएडा के किसानों को झूठा आश्वासन मिलता है। हमारा जो हक था, हमें वह नहीं दिया जा रहा। इसके लिए हम दर-दर की ठोकरे कह रहे हैं। प्राधिकरण से लेकर सरकार तक से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी जमीन पर विकास हो रहा है। उसके बावजूद भी किसानों को अनदेखा किया जा रहा है। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब इंसाफ की लड़ाई होगी और यह इंसाफ की लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।

अन्य खबरें