Noida : महिला साइकिलिंग टीम ने निकाली फैंसी साइकिल राइडर रैली

नोएडा | 2 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | फैंसी साइकिल राइडर रैली



Noida News : नोएडा की महिला साइकिलिंग टीम ने एक फैंसी साइकिल राइडर रैली का आयोजन किया। महिला साइकिलिंग टीम टीम की महिलाओं ने अलग-अलग तरीके से अपनी साइकिल सजाई हैं। सुबह रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर महिलाओं से फैंसी साइकिल राइडर रैली निकाली। यह रैली ग्रेटर नोएडा से नोएडा स्टेडियम तक निकाली गई।

शिवा साइकिल ने किया स्पॉन्सर
इस रैली में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की एक्टिव महिलाओं ने साइकिल राइडर्स के रूप में भाग लिया। शिवा साइकिल द्वारा इस राइड को स्पॉन्सर किया गया। शिवा साइकिल के ओनर प्रियंका गुइन और उनकी दोस्त आशिमा भी मौजूद थी। इस राइड को ऑर्गेनाइज पल्लवी गुप्ता, पारुल पराशर और डॉक्टर पूर्णिमा मेहता ने किया। रैली में शिप्रा गुप्ता, संगीता, निधि, मीनू, अनूपमा, दीपिका, डॉक्टर पूनम कुमार, सोनिया अरोड़ा और सिमोना सिंह ने हिस्सा लिया।

अन्य खबरें