नोएडा में दो माह के भीतर 510 लोगों को नोटिस : लेबर सेस का भुगतान नहीं करने पर हुआ एक्शन, अब तक 16 करोड़ रुपये मिले 

नोएडा | 2 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | Symbolic Image



Noida News : लेबर डिपार्टमेंट ने लेबर सेस न देने पर 510 लोगों को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि इन लोगों ने भवन निर्माण के दौरान आई लागत का एक प्रतिशत लेबर सेस के रूप में जमा नहीं किया है, जिसके चलते डिपार्टमेंट ने एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो महीने में डिपार्टमेंट को सिर्फ 16 करोड़ रुपये मिले, जबकि डिपार्टमेंट को इससे अधिक धनराशि जमा होने की उम्मीद थी।  

जानिए कब देना पड़ता है लेबर सेस 
वर्ष 2009 से 10 लाख से अधिक के निर्माण पर एक प्रतिशत लेबर सेस देना अनिवार्य है। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में किया जाता है। श्रम विभाग को सबसे अधिक श्रम उपकर निजी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों से प्राप्त होता है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग को श्रम उपकर के रूप में 196 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें से 90 प्रतिशत श्रम निजी क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों से प्राप्त हुआ था। श्रम उपकर जमा करने में जिला सर्वश्रेष्ठ जिलों में है। 

17070 को नोटिस भेजा
लेबर डिपार्टमेंट ने सैटेलाइट सर्वे के जरिए अब तक 17070 भवन स्वामियों को लेबर सेस जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसके लिए डिपार्टमेंट की ओर से एजेंसी की मदद ली गई। डिपार्टमेंट का कहना है कि 16120 मामलों का समाधान हो चुका है और 950 में कार्रवाई चल रही है। एडिशनल लेबर कमिश्नर सरजू राम शर्मा का कहना है कि पिछले दो महीने में करीब 16 करोड़ का लेबर सेस जमा हुआ है। यह उम्मीद से थोड़ा कम है। कार्रवाई की जा रही है। इसका असर आने वाले महीने में दिखेगा।

अन्य खबरें