नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना : डेढ़ साल की बच्ची को कार ने कुचला, देखिए वीडियो

नोएडा | 2 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | डेढ़ साल की बच्ची को कार से कुचला



Noida News : नोएडा के सेक्टर-63 में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के बी ब्लॉक में एक कार चालक की घोर लापरवाही के कारण डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
          View this post on Instagram                      

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday_)

घटना का विवरण
शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे रिंकी नाम की एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अनुष्का के साथ घर के निकट सड़क किनारे बैठी हुई थी। अचानक, पड़ोस का एक युवक विनीत अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया। घटना इतनी भयावह थी कि कार के दोनों पहिए बच्ची के ऊपर से गुजर गए। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ने कार रोकी और मां को बच्ची के साथ कैलाश अस्पताल ले गया। लेकिन जैसे ही वहां भीड़ जमा होने लगी, आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो नजदीक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 1.59 मिनट के इस वीडियो में पूरी घटना का दर्दनाक दृश्य देखा जा सकता है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें